• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: गंगा स्नान को निकले किसान की हादसे में मौत, बाइक से टकराकर पलटा ऑटो
Image

अलीगढ़: गंगा स्नान को निकले किसान की हादसे में मौत, बाइक से टकराकर पलटा ऑटो

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 27 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। गंगा स्नान के लिए जा रहे आगरा निवासी एक किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार को उस समय हुआ जब वह ऑटो में सवार होकर अनूपशहर जा रहे थे। रास्ते में छर्रा थाना क्षेत्र में एक बाइक से टकराकर ऑटो पलट गया, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आगरा के नगला झलकरी गांव निवासी पनालाल (50) के रूप में हुई है। पनालाल किसान थे और धार्मिक आस्था के चलते रविवार को वह गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे। वह कवास्ठी से ऑटो में सवार होकर अनूपशहर जा रहे थे। छर्रा थाना क्षेत्र में अचानक सामने से आ रही एक बाइक से ऑटो की टक्कर हो गई, जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार पनालाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई और पनालाल को गंभीर हालत में इलाज के लिए अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई थी। सोमवार सुबह इलाज के दौरान पनालाल ने दम तोड़ दिया।

Releated Posts

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top