• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: डिजिटल अरेस्ट और रुपये पार करने के दो मामलों में चिन्हित किए गए आरोपी
Image

अलीगढ़: डिजिटल अरेस्ट और रुपये पार करने के दो मामलों में चिन्हित किए गए आरोपी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़ | साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में अलीगढ़ के साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट प्राप्त कर दिल्ली और सोनीपत से तलाश शुरू कर दी गई है।

साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ितों ने डिजिटल अरेस्ट और रुपये पार करने की शिकायत की थी। एक महिला को वीडियो कॉल के जरिए डरा-धमका कर ₹1.18 लाख ठग लिए गए थे। मामले में आरोपी सुनील नामक युवक की पहचान हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद है।

दूसरे मामले में शिकायतकर्ता के खाते से ₹19 हजार पार कर लिए गए थे। जांच में सामने आया कि रकम हरियाणा के सोनीपत निवासी युवक के खाते में ट्रांसफर हुई थी। आरोपी पहले भी धोखाधड़ी के कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट लेकर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Releated Posts

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top