• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में त्योहारों की तैयारियों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने दिए निर्देश
Image

अलीगढ़ में त्योहारों की तैयारियों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 16 सितम्बर 2025।
आगामी रामलीला, कृष्णलीला महोत्सव, दशहरा और दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों और आयोजकों के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

डीएम ने कहा कि त्योहार सामाजिक सौहार्द और समरसता के प्रतीक हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। नगर निगम और जल संस्थान को आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति व सुरक्षा प्रबंध करने को कहा गया। यातायात पुलिस को सुचारु यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

कानून-व्यवस्था को लेकर डीएम ने थानों पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने, शोभायात्रा मार्ग पर मांस की दुकानों को बंद रखने और मूर्ति विसर्जन के समय सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के निर्देश दिए। दशहरा पर नुमाइश मैदान में जलभराव दूर करने और आईटीआई रोड पर बैरिकेटिंग कराने पर जोर दिया गया। रामलीला ग्राउंड में मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता पर भी विशेष बल दिया गया।

एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि सभी जुलूस परंपरागत मार्ग से ही निकाले जाएं और आयोजन स्थलों को सीसीटीवी से लैस किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सहयोग के लिए तैयार है।

बैठक में एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसपी सिटी मृगांक पाठक, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक, एएसपी, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 16-3-2026

1. एएमयू शिक्षक को जल संरक्षण उपकरण के लिए पेटेंट अलीगढ़: Aligarh Muslim University के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षण से आगजनी पर प्रभावी नियंत्रण: दमकल विभाग की तत्परता से मिल रही राहत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीमित संसाधनों में भी 24 घंटे मुस्तैद अग्निशमन टीमें अलीगढ़, 16 मार्च 2026। जिले में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति की सख्ती: विकास कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

गैस आपूर्ति, बिजली बिल और निकाय व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस सभापति कुंवर महाराज सिंह बोले— जनहित योजनाओं में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

PNG और LPG दोनों कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं से LPG सरेंडर करने की अपील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऊर्जा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार का नया कदम नई दिल्ली। 14…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top