• Home
  • Uncategorized
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू से यूपी लौटने वालों के लिए राहत: रेलवे चलाएगा दो और स्पेशल ट्रेनें, 8500 से अधिक यात्री वेटिंग मे
Image

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू से यूपी लौटने वालों के लिए राहत: रेलवे चलाएगा दो और स्पेशल ट्रेनें, 8500 से अधिक यात्री वेटिंग मे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11 मई : 2025,

Trains from Jammu to UP: लखनऊ/जम्मू-कश्मीर,पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया, जिसके बाद जम्मू क्षेत्र पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले की घटनाएं सामने आई हैं।

इससे घबराए सैलानी बड़ी संख्या में वापस लौटना चाहते हैं, परंतु जम्मू से यूपी और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी वेटिंग यात्रियों की वापसी में रुकावट बन रही है। स्थिति यह है कि 8500 से अधिक यात्री अभी भी जम्मू में फंसे हुए हैं।

चल रही ट्रेनों में वेटिंग का हाल:

  • गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12588): स्लीपर – 121, थर्ड एसी – 80, सेकेंड/फर्स्ट एसी – 21-8 वेटिंग
  • बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238): स्लीपर – 84, 34, 22 | थर्ड एसी – 41, 20, 15 (रविवार से मंगलवार तक)
  • कोलकाता एक्सप्रेस (13152): स्लीपर – 233 (शनिवार), 98 (रविवार) | थर्ड एसी – 80, 58
  • अर्चना एक्सप्रेस (12356): स्लीपर – 89 | थर्ड एसी – 83
  • हिमगिरी एक्सप्रेस (12332): स्लीपर – 107 | थर्ड एसी – 63

फ्लाइट सेवाएं भी बंद

सुरक्षा कारणों से जम्मू, श्रीनगर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं, जिससे हवाई मार्ग से वापसी असंभव हो गई है। यात्रियों को अब पूरी तरह से रेल सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

रेलवे प्रशासन की राहत योजना

रेलवे वर्तमान में एक वाराणसी समर स्पेशल (04604) चला रहा है और अब दो और विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। ये ट्रेनें जम्मू से लखनऊ, गोरखपुर होते हुए कोलकाता तक जाएंगी, जिससे पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *