• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर: पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद पति ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस जांच में जुटी
Image

गोरखपुर: पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद पति ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस जांच में जुटी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025

गोरखपुर (सहजनवां)। जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी पति से पूछताछ जारी है।

घटना सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9, पिपरा मोहल्ले की है। आरोपी युवक अंगद शर्मा मूल रूप से बाहीलपार गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, अंगद और नेहा का प्रेम-प्रसंग गांव में ही शुरू हुआ था। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों ने करीब दो वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी और घर से भागकर बाहर चले गए थे।

करीब दो महीने पहले अंगद पत्नी के साथ वापस गोरखपुर आया और पिपरा में बुद्धिराम नामक व्यक्ति के मकान में पहली मंजिल पर किराए का कमरा लेकर रहने लगा। कुछ समय बाद अंगद पेंट पालिश का काम करने के लिए कर्नाटक चला गया, जबकि नेहा उसी किराए के कमरे में अकेली रहने लगी। करीब 20 दिन पहले अंगद वापस लौट आया था।

बुधवार सुबह करीब 6 बजे मोहल्ले के लोगों ने नेहा के चीखने की आवाज सुनी। जब वे कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खुलवाकर अंदर पहुंचे तो नेहा खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उसकी गर्दन कटी हुई थी और शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े भी गायब थे। देखते ही देखते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, हत्या के बाद अंगद खुद थाने पहुंचा और पुलिस से कहा, “मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, उसका शव कमरे में पड़ा है।” इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या शक की वजह सामने आ रही है, लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नेहा के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है और वे मौके पर पहुंच रहे हैं।

Releated Posts

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

गोरखपुर में शिक्षक की खुदकुशी, वीडियो और 4 पन्नों के सुसाइड नोट से हड़कंप

16 लाख की ठगी का आरोप, विभागीय प्रताड़ना से थे परेशान हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर…

ByByHindustan Mirror News Feb 22, 2026

गायक बादशाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर महोत्सव 2026 के अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह आज गोरखनाथ मंदिर में…

ByByHindustan Mirror News Jan 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top