• Home
  • अलीगढ
  • महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 07 अक्टूबर को मंदिरों में होगा अखण्ड रामायण पाठ
Image

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 07 अक्टूबर को मंदिरों में होगा अखण्ड रामायण पाठ

अलीगढ़, 06 अक्टूबर 2025 : संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 07 अक्टूबर को जिले के सभी मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि रचित ‘रामायण’ का अखण्ड पाठ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि द्वारा प्रतिपादित मानव, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार को जन-जन तक पहुँचाना है। यह आयोजन जिला, तहसील एवं विकास खंड स्तर पर गठित समितियों के माध्यम से कराया जाएगा।

डीएम ने सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्रकाश, ध्वनि, सुरक्षा, पेयजल और दरी बिछावन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कलाकारों एवं भजन मंडलियों के चयन और तैयारियों को समय से पूरा करने पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम महर्षि वाल्मीकि जी की गरिमा और परंपरा के अनुरूप भव्य व अनुशासित ढंग से सम्पन्न किए जाएं।

क्षेत्र पंचायत जवां की बैठक 16 अक्टूबर को होगी आयोजित

अलीगढ़, 06 अक्टूबर 2025 : क्षेत्र पंचायत जवां की बैठक 16 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से मा. ब्लॉक प्रमुख जवां ठाकुर हरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकास खंड जवां के सभागार में आयोजित की जाएगी।

खण्ड विकास अधिकारी अरविन्द कुमार त्यागी ने बताया कि बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ ग्रामीण पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, कृषि, लघु सिंचाई, नहर विभाग, राजकीय नलकूप, बाल विकास, एनआरएलएम, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद, शिक्षा, सहकारिता, पशुधन, युवा कल्याण, भूमि संरक्षण, मत्स्य एवं दुग्ध विभागों की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों से नियत समय एवं स्थान पर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

सिंचाई बन्धु की बैठक 14 अक्टूबर को विकास भवन में

अलीगढ़, 06 अक्टूबर 2025 : मा. अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से विकास भवन सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक आहूत की जाएगी।

बैठक में जिले के किसान बन्धुओं से प्राप्त सिंचाई से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। अधिकारीगणों को समय पर उपस्थित रहकर आवश्यक जानकारियों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top