• Home
  • बिहार
  • वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ, अख्तरुल ईमान बोले – दाढ़ी टोपी और कब्रिस्तान बचाना है तो रैली में शामिल हो
Image

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ, अख्तरुल ईमान बोले – दाढ़ी टोपी और कब्रिस्तान बचाना है तो रैली में शामिल हो

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025

पटना। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन कानून के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 29 जून को राजधानी पटना में जोरदार प्रदर्शन करने जा रही है। इस विरोध रैली का नेतृत्व पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान करेंगे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह कानून न केवल संविधान विरोधी है, बल्कि मोदी सरकार की नाकामी छुपाने की कोशिश भी है।

अख्तरुल ईमान ने कहा, “अगर आप चाहते हैं कि आपकी दाढ़ी, टोपी और कब्रिस्तान बचे रहें, तो इस रैली में जरूर शामिल हों।” उन्होंने वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए इसे मुस्लिम समाज के धार्मिक और सामाजिक अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा बताया।

‘सरिया के मुताबिक वक्फ संपत्तियों की रक्षा जरूरी’

ईमान ने बताया कि पटना में आयोजित होने वाली इस सभा में उलेमा, मुस्लिम बुद्धिजीवी, और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “नरेंद्र मोदी सरकार देश को गृहयुद्ध की ओर ले जा रही है। वक्फ संशोधन कानून इसी दिशा में एक कदम है। इसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।”

ईरान-इजरायल संघर्ष पर भी बोले ईमान

अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए अख्तरुल ईमान ने ईरान-इजरायल संघर्ष को लेकर चिंता जताई और ईरान के समर्थन की वकालत की। उन्होंने कहा कि “आज दुनिया में जो अशांति फैली है, उसकी जड़ में इजरायल है। सभी शांति पसंद मुल्कों को ईरान का साथ देना चाहिए।”

लालू यादव पर कटाक्ष

AIMIM नेता ने इस मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को लेकर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, “शायद लालू यादव के संविधान में यह लिखा है कि जब तक वे जीवित रहेंगे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वही बने रहेंगे।”

Releated Posts

पीएम मोदी पर खरगे की टिप्पणी से पटना में हंगामा, आपत्ति जताने वाले युवक से मारपीट

कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम में गरमाया माहौल; खरगे ने एसआईआर, ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया को…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2026

आरक्षण पर आमने-सामने चिराग-मांझी, इस्तीफे की मांग तक पहुंची मोदी कैबिनेट की तकरार

SC आरक्षण में उप-श्रेणी और क्रीमी लेयर के मुद्दे पर बढ़ा विवाद, बिहार के दलित वोटबैंक का समीकरण…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *