• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ: योग सप्ताह शुरू
Image

अलीगढ़: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ: योग सप्ताह शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार 15 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को “वन अर्थ – वन हेल्थ” थीम के साथ मनाया जाएगा। रविवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह और महापौर श्री प्रशांत सिंघल ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर योग सप्ताह का उद्घाटन किया।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि पाश्चात्य जीवनशैली, प्रकृति से दूरी, शारीरिक श्रम की कमी, तनाव और भौतिक सुखों की लालसा ने मानव को शारीरिक व मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाया है। योग साधना इन समस्याओं पर विजय पाने का प्रभावी साधन है। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने जोड़ा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को फिट रखने के लिए योग का विशेष महत्व है। यह तन-मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी से नियमित योग करने का आह्वान किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, परियोजना निदेशक भाल चंद त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, एडी इंफॉर्मेशन संदीप कुमार, रविकर आर्य, डॉ. दुर्गेंद्र सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नेहा केसरी, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. मोहिनी, डॉ. काजल शर्मा, डॉ. मुकेश चंद्रा, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. फाल्गुनी वार्ष्णेय, ताराचंद दिवाकर, संध्या सिंह, माधुरी गुप्ता, संजय शर्मा, वंदना गुप्ता, पुष्पा मुदगल, प्रेम कुमार, पवन माहेश्वरी, नीमा एसोसिएशन से डॉ. देवेंद्र, डॉ. जमाल, एम.एस. मलिक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा उपस्थित रहे। सभी ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का संचालन नीतू सारस्वत ने किया। योग प्रशिक्षक शिवा पाठक, प्रशांत माहेश्वरी और ललिता चौधरी ने योग सत्र का संचालन किया।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *