हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़, 12 सितम्बर 2025
औषधि निरीक्षक दीपक लोधी ने शुक्रवार को फफाला दावा बाजार स्थित अर्पित मेडिको पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान दवा कंपनी सनोफी हेल्थ केयर इंडिया लिमिटेड की अलेग्रा 120 एमजी (बैच नंबर 5छळ001) की जांच की गई। मौके पर मौजूद प्रोपराइटर विजय कुमार से खरीद और बिक्री के बिल मांगे गए तथा उनका मिलान किया गया।
कार्रवाई के दौरान दवा की गुणवत्ता पर संदेह जताते हुए औषधि निरीक्षक ने दो नमूने एकत्र कर जन विश्लेषक प्रयोगशाला को परीक्षण के लिए भेज दिए। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में दवा की गुणवत्ता या मानकों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदारों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह छापामार कार्रवाई उपभोक्ताओं की सुरक्षा और बाजार में मिलावटी या नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि दवाओं के कारोबार में लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।













