• Home
  • UP
  • अलीगढ़: डीएओ ने उर्वरक विक्रेताओं को जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Image

अलीगढ़: डीएओ ने उर्वरक विक्रेताओं को जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

अलीगढ़, 11 सितम्बर 2025। जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने रबी सीजन की फसलों की बुआई को ध्यान में रखते हुए उर्वरक विक्रेताओं के लिए कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को चेतावनी दी कि हर फर्म प्रतिदिन अपने स्टॉक का प्रदर्शन पीओएस मशीन, स्टॉक बोर्ड और रेट बोर्ड पर अनिवार्य रूप से करे। साथ ही दुकान के सामने उपलब्ध उर्वरक का प्रदर्शन करना भी आवश्यक होगा। नियमों का पालन न करने वालों पर बिक्री रोकने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर विक्रेता किसान की खतौनी देखकर और मोबाइल नम्बर दर्ज करके ही बिक्री करेगा। साथ ही उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही बेचे जाएंगे और पीओएस मशीन से निकलने वाली पर्ची किसानों को अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

डीएओ ने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करें, ताकि उत्पादन बेहतर हो, लागत कम आए और मिट्टी की उर्वराशक्ति बनी रहे। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं – यूरिया 11,479 मीट्रिक टन, डीएपी 10,396 मीट्रिक टन, एमओपी 1,860 मीट्रिक टन, एनपीकेएस 10,791 मीट्रिक टन और एसएसपी 1,039 मीट्रिक टन।

कृषि विभाग ने फसलवार संस्तुत मात्रा भी तय की है। गेहूं में प्रति हेक्टेयर 04 बोरे एनपीके + 06 बोरे यूरिया + 01 बोरा एमओपी या 03 बोरे डीएपी + 06 बोरे यूरिया + 02 बोरा एमओपी का प्रयोग उपयुक्त है। इसी प्रकार सरसों, दलहन, आलू, जौ और गन्ना के लिए भी अलग-अलग उर्वरक मिश्रण की सिफारिश की गई है।

कृषि अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि किसानों की मांग के अनुरूप शासन द्वारा निरंतर उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा।

Releated Posts

एलपीजी: सरकार का बड़ा आदेश, सभी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य नहीं eKYC

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए eKYC को लेकर चल रही अफवाहों पर अब सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 17, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 16-3-2026

1. एएमयू शिक्षक को जल संरक्षण उपकरण के लिए पेटेंट अलीगढ़: Aligarh Muslim University के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षण से आगजनी पर प्रभावी नियंत्रण: दमकल विभाग की तत्परता से मिल रही राहत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीमित संसाधनों में भी 24 घंटे मुस्तैद अग्निशमन टीमें अलीगढ़, 16 मार्च 2026। जिले में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति की सख्ती: विकास कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

गैस आपूर्ति, बिजली बिल और निकाय व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस सभापति कुंवर महाराज सिंह बोले— जनहित योजनाओं में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top