• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: चलती बाइक ने दिया धोखा, नशे में गुस्साए युवकों ने सड़क पर ही कर दी स्प्लेंडर बर्बाद
Image

अलीगढ़: चलती बाइक ने दिया धोखा, नशे में गुस्साए युवकों ने सड़क पर ही कर दी स्प्लेंडर बर्बाद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित सारसौल चौराहे पर सोमवार को एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। यहां दो युवक अपनी ही बाइक पर इस कदर भड़क गए कि उसे बीच सड़क पर ईंट-पत्थरों से तोड़ डाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक नशे में धुत थे और हीरो स्प्लेंडर बाइक से कहीं जा रहे थे। शुरुआत में बाइक ठीक चल रही थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने गियर बदला और रेस दी, बाइक बार-बार बंद होने लगी। इससे गुस्साए बाइक स्वामी पुष्पेंद्र कुमार और उसके साथी ने बाइक पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। कुछ ही मिनटों में उन्होंने बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुष्पेंद्र ने बताया कि बाइक उन्होंने पैसों से खरीदी थी और जब वह सही चल रही थी तो कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन अचानक गियर डालते ही बार-बार बंद होने लगी। इसी गुस्से में उन्होंने बाइक को तोड़ने का फैसला किया।

यह तमाशा सड़क पर चल रहे राहगीरों के लिए भी कौतूहल का विषय बन गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Releated Posts

1 अप्रैल से बदले टैक्स नियम: सैलरी, HRA और EV भत्तों पर सीधा असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई टैक्स व्यवस्था लागू, पारदर्शिता पर जोर1 अप्रैल 2026 से ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ लागू…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top