• Home
  • UP
  • अलीगढ़ :निर्मला देवी के नेत्रदान से दो जीवन होंगे रोशन
Image

अलीगढ़ :निर्मला देवी के नेत्रदान से दो जीवन होंगे रोशन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। देहदान कर्तव्य संस्था ने निर्मला शर्मा (पत्नी डॉ. जोगेंद्र पाल शर्मा, 82 वर्ष) का नेत्रदान सफलता पूर्वक संपन्न कर 105वां नेत्रदान पूरा किया। यह आयोजन बेला मार्ग स्थित जीवन हॉस्पिटल और जेएन मेडिकल कॉलेज नेत्र विभाग की संयुक्त पहल से किया गया।

संस्था के सचिव डॉ. जयंत शर्मा के अनुसार, अध्यक्ष डॉ. एस के गौड़ को फोन पर जानकारी मिली कि शर्मा परिवार ने नेत्रदान का निर्णय लिया है। इसके बाद रजत सक्सैना और डॉ. मुहम्मद साकिब ने मानवीय प्रक्रिया को कुशलता से पूरा किया।

इस अवसर पर डॉ. एस के गौड़ ने शर्मा परिवार की अद्वितीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि नेत्रदान मृत्यु पश्चात दूसरों की जिंदगी को रोशन करने का सबसे बड़ा कार्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी नेत्रदान हेतु संकल्पित हों, क्योंकि यही सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में भुवनेश वार्ष्णेय, हितैष छाबड़ा, अजय सिंह, डॉ. ए के शर्मा, डॉ. अब्दुल वारिस, डॉ. सौरभ, डॉ. एम एल गौड़, समाजसेवी दिलीप दामोदर वार्ष्णेय, एड. अनिल राज गुप्ता, धीरेन्द्र गुप्ता, अजय राणा, पप्पू आदि सहयोगी उपस्थित रहे।

निर्मला देवी के इस नेक काम से दो लोगों की आंखें नई रोशनी पा सकेंगी और उनका योगदान समाज में मानवता का आदर्श बनेगा

Releated Posts

एलपीजी: सरकार का बड़ा आदेश, सभी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य नहीं eKYC

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए eKYC को लेकर चल रही अफवाहों पर अब सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 17, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 16-3-2026

1. एएमयू शिक्षक को जल संरक्षण उपकरण के लिए पेटेंट अलीगढ़: Aligarh Muslim University के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षण से आगजनी पर प्रभावी नियंत्रण: दमकल विभाग की तत्परता से मिल रही राहत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सीमित संसाधनों में भी 24 घंटे मुस्तैद अग्निशमन टीमें अलीगढ़, 16 मार्च 2026। जिले में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति की सख्ती: विकास कार्यों में लापरवाही पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

गैस आपूर्ति, बिजली बिल और निकाय व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस सभापति कुंवर महाराज सिंह बोले— जनहित योजनाओं में…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top