• Home
  • UP
  • अलीगढ़: गांव की की पढ़ाई होगी हाईटेक, पंचायतों में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी
Image

अलीगढ़: गांव की की पढ़ाई होगी हाईटेक, पंचायतों में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म, 204 पंचायतों को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की मंजूरी

अलीगढ़, 28 जुलाई 2025 : जिले के ग्रामीण छात्रों के लिए तकनीकी शिक्षा का नया द्वार खुलने जा रहा है। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि जिले की 408 ग्राम पंचायतों में से प्रथम चरण में 204 पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्राम स्तर पर इसे प्राथमिकता से लागू कराएं।

डीपीआरओ यतेंद्र कुमार के अनुसार, प्रत्येक लाइब्रेरी के लिए ₹4 लाख की धनराशि तय की गई है। इसमें ₹2 लाख से स्मार्ट एलईडी टीवी, डेस्कटॉप, नेटवर्किंग उपकरण, सीसीटीवी कैमरे व फर्नीचर खरीदे जाएंगे, जबकि शेष ₹2 लाख पुस्तकों व डिजिटल अध्ययन सामग्री पर व्यय होंगे। नेशनल बुक ट्रस्ट सहित प्रतिष्ठित प्रकाशकों की पुस्तकें इन लाइब्रेरियों में उपलब्ध होंगी।

जॉइंट मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार सिंह ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल संसाधनों तक आसान पहुंच मिलेगी। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, डीडीओ आलोक आर्य, डीसी मनरेगा अनुज सक्सेना, सभी बीडीओ, एडीओ सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी बंद, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं; दो मरीजों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की हड़ताल…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

कोरोना काल में देश ने मिलकर कठिन समय का सामना किया, वही एकजुटता दोबारा दिखानी होगी-पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बदलते वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

यूपी पुलिस में बंपर भर्ती,1900 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कई पदों पर सीधी भर्ती का मौकाउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाप्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने Jal Jeevan…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top