• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: फुटपाथ पर व्यापार अब नहीं चलेगा: नगर निगम का अल्टीमेटम
Image

अलीगढ़: फुटपाथ पर व्यापार अब नहीं चलेगा: नगर निगम का अल्टीमेटम

हिंदुस्तान मिरर अलीगढ़
रसलगंज से बारहद्वारी तक अतिक्रमण और गंदगी पर नगर निगम सख्त


(संजय सक्सेना)

नगर निगम अलीगढ़ ने रसलगंज से बारहद्वारी मार्ग तक अतिक्रमण, गंदगी और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्त अभियान की शुरुआत की है। मंगलवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय दुकानदारों और नागरिकों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें साफ संदेश दिया गया कि अब सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण या गंदगी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि रसलगंज क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान फैलाने, सड़क किनारे वाहन खड़े करने और मीट-मछली विक्रेताओं द्वारा खुले में अपशिष्ट फेंकने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि ट्रैफिक जाम भी हो रहा है। विशेष रूप से मलखान सिंह अस्पताल तक एंबुलेंस की आवाजाही में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए अब नगर निगम सख्ती से कार्रवाई करेगा।

ई-रिक्शा के अनियंत्रित संचालन पर भी लगाम कसने का निर्णय लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से नगर निगम इस मार्ग पर ई-रिक्शाओं का संचालन व्यवस्थित करेगा, ताकि ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सके और अस्पताल जाने वालों को राहत मिल सके।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जो दुकानदार फुटपाथ पर सामान रखेंगे या सड़क घेरकर व्यापार करेंगे, उनका सामान ज़ब्त किया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। बिना अनुमति खड़े वाहनों को भी जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।

मीट और मछली विक्रेताओं को दो डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है—एक गीले और एक सूखे कचरे के लिए। नगर निगम द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मीट अवशेष उठाने के लिए विशेष वाहन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।

नगर निगम का उद्देश्य है कि यह मार्ग न केवल स्वच्छ हो बल्कि यातायात के दृष्टिकोण से भी अवरोधमुक्त रहे। आम नागरिकों से सहयोग की अपील भी की गई है ताकि यह अभियान सफल हो सके।

हिंदुस्तान मिरर, अलीगढ़

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *