• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: 16 मई को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों पर मंथन करेंगे डीएम
Image

अलीगढ़: 16 मई को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों पर मंथन करेंगे डीएम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025,

अलीगढ़, 14 मई 2025
जिले में विकास कार्यों की प्रगति और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा के उद्देश्य से एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में यह समीक्षा बैठक 16 मई 2025 को सांय 4 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से चिन्हित की गई फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स और ₹50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। शासन की ओर से इन परियोजनाओं को प्राथमिकता सूची में रखा गया है, जिनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सीएम डैशबोर्ड से संबंधित विकास एवं निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में समय से प्रतिभाग सुनिश्चित करें

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक में लापरवाही अथवा निर्धारित सूचनाएं प्रस्तुत न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस बैठक का उद्देश्य न सिर्फ योजनाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करना है, बल्कि विकास कार्यों में आ रही अड़चनों को चिन्हित कर उनका त्वरित समाधान निकालना भी है। इससे शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय पर पूर्ण करने में मदद मिलेगी, जिससे जनता को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top