• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: वर्ष्णेय कॉलेज छात्राओं ने प्रोफेसर को घेरा, थप्पड़ों की बौछार, अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
Image

अलीगढ़: वर्ष्णेय कॉलेज छात्राओं ने प्रोफेसर को घेरा, थप्पड़ों की बौछार, अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, शहर के प्रतिष्ठित श्रीवर्ष्णेय कॉलेज (एसवी कॉलेज) में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप लगाते हुए छात्रों ने उन्हें घेर लिया और जमकर थप्पड़ मारे। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि आरोपी प्रोफेसर ने कई बार उन्हें अनुचित संदेश भेजे थे, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले भी की थी। गुरुवार को जब आरोपी प्रोफेसर कॉलेज परिसर में पहुंचे, तो आक्रोशित छात्रों ने उन्हें प्राचार्य कार्यालय के बाहर पकड़ लिया, गिरेबान पकड़ा और थप्पड़ों की बौछार कर दी।

सूचना मिलते ही गांधी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद प्रोफेसर को छात्रों की भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। इस दौरान कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। छात्र आरोपी के तत्काल निलंबन और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक नगर मृगांक शेखर पाठक के अनुसार, आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ की गई है और उनका मोबाइल फोन तथा घर से लैपटॉप जब्त किया गया है। हालांकि प्राथमिक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन मामले की जांच जारी है।

एक पीड़ित छात्रा ने एसपी सिटी, थाना प्रभारी गांधी पार्क और महिला आयोग को व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित शिकायत भेजी है, जिसमें आरोपी के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित कर दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के बाद ही कानूनी कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 3-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू मेडिकल कॉलेज में उन्नत ऑन्कोलॉजी व न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Feb 3, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में 73वां अली डे समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अली सोसाइटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क प्रवेश, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 2 फरवरी 2026राजकीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अमृत सरोवर 2.0 से शहर की तीन पोखरों को मिलेगी नई पहचान-नगर निगम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 02 फरवरी 2026 ,नगर निगम अलीगढ़ द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top