• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ के सत्यभान बने 2025 के पहले “राहवीर जिलाधिकारी और ने किया सम्मानित
Image

अलीगढ़ के सत्यभान बने 2025 के पहले “राहवीर जिलाधिकारी और ने किया सम्मानित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 01 नवम्बर 2025। अकराबाद क्षेत्र के ग्राम गोपी, जीटी रोड निवासी सत्यभान ने मानवता और साहस की अनोखी मिसाल पेश कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया। उन्होंने एक भीषण सड़क हादसे में जलती हुई कार से एक व्यक्ति की जान बचाकर समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

घटना 23 सितम्बर 2025 की है, जब गोपी ओवरब्रिज पर कार में आग लगने से चार लोगों की मौके पर जलकर मृत्यु हो गई थी। हादसे के दौरान वाहन पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया था और वहां मौजूद लोग भय के कारण पास नहीं जा पा रहे थे। ऐसे संकटपूर्ण क्षणों में सत्यभान ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलती हुई कार से एक व्यक्ति को बाहर निकाला और उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।

सत्यभान के इस साहसिक और मानवीय कार्य की जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन, यातायात व परिवहन विभाग ने खुलकर सराहना की। यातायात माह के शुभारंभ (01 नवम्बर 2025) पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा उन्हें वर्ष 2025 के पहले “राहवीर” के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें ₹25,000 की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रवेश कुमार यादव ने बताया कि “राहवीर योजना” के तहत कोई भी व्यक्ति यदि सड़क दुर्घटना में घायल को एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाता है, तो उसे ₹25,000 का पुरस्कार दिया जाता है। पात्र व्यक्ति थाने व मुख्य चिकित्साधिकारी की प्रमाणित रिपोर्ट के साथ परिवहन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने कहा कि सत्यभान का यह कार्य न केवल वीरता और संवेदना का प्रतीक है, बल्कि समाज को यह संदेश देता है कि संकट की घड़ी में मानवता सबसे बड़ी सेवा है।

Releated Posts

मिलावट के मामलों में बड़ा बदलाव: अब सीधे FIR नहीं, पहले होगी परिवाद शिकायत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों को लेकर शासन ने बड़ी नीति बदलाव करते…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

अलीगढ़ नगर निगम का 1261 करोड़ का बजट पास, 20 मिनट में खत्म हुई बोर्ड बैठक

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़। नगर निगम की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए ₹1261…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 4-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू में यूपी यूके-ऐपीकोन 2026 का भव्य शुभारंभ Aligarh Muslim University के जेएन मेडिकल कॉलेज…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2026

भाजपा जिला कार्यालय क्यामपुर में जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं परिचय समारोह आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय क्यामपुर में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Apr 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top