• Home
  • अलीगढ
  • आरएसएस शताब्दी वर्ष: सेवाधाम नगर में विजयदशमी पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन
Image

आरएसएस शताब्दी वर्ष: सेवाधाम नगर में विजयदशमी पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
राष्ट्र स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष 2025 के अवसर पर विजयदशमी पथ संचलन का आयोजन सेवाधाम नगर, हरिगढ़ में किया गया। यह संचलन केशव सेवा धाम नगर से प्रारंभ होकर सिंघारपुर, हसनपुर और अहमदपुर मार्ग से होते हुए पुनः केशव सेवा धाम में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने स्वयंसेवकों से लेकर युवाओं और प्रौढ़ कार्यकर्ताओं तक ने अनुशासित कदमताल प्रस्तुत की। पारंपरिक वेशभूषा और ध्वज के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और संगठन की जीवंत झलक दिखाई। संचलन के दौरान लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख मनवीर जी, छात्रावास प्रमुख कालीचरन जी, भाजपा जिला मंत्री अवध सिंह बघेल, रजनीश पचौरी, उमेश बघेल, दुष्यंत जी, डॉ. मनवीर, दुष्यंत भट्ट और एडवोकेट कुलदीप जी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

संचलन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, संगठन, सेवा और स्वावलंबन का संदेश पहुँचाना रहा। शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर आरएसएस ने न केवल अनुशासन और समर्पण की झलक दिखाई बल्कि स्थानीय समाज में संस्कार और देशभक्ति की अलख भी जगाई।

विजयदशमी पथ संचलन ने सेवाधाम नगर और आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय चेतना और संगठनात्मक शक्ति का प्रेरक संदेश दिया। वातावरण जयघोषों, कदमताल और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा, जिसने हर दर्शक को भावविभोर कर दिया।

Releated Posts

अलीगढ़ में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम,श्री खाटू श्याम भव्य निशान यात्रा संपन्न

6–7 हजार श्याम प्रेमियों की उपस्थिति में भव्य निशान यात्रा संपन्न अलीगढ़। शहर में रविवार को आस्था, श्रद्धा…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

संभल की महिला पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, एटीएस ने हिरासत में लेकर शुरू की गहन जांच

संभल/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश के संभल जिले से पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी का एक गंभीर मामला सामने…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top