• Home
  • Delhi
  • समंदर में हलचल: अमेरिका ने भेजीं 2 पनडुब्बियां, भारत ने दक्षिण-पूर्व एशिया में तैनात किए युद्धपोत
Image

समंदर में हलचल: अमेरिका ने भेजीं 2 पनडुब्बियां, भारत ने दक्षिण-पूर्व एशिया में तैनात किए युद्धपोत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 3 अगस्त 2025

नई दिल्ली: वैश्विक सामरिक परिदृश्य में समुद्रों की हलचल तेज हो गई है। अमेरिका ने रूस की धमकियों के बाद दो पनडुब्बियां अज्ञात स्थान पर भेज दी हैं। वहीं, भारत ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी नौसैनिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए तीन युद्धपोत फिलीपींस रवाना किए हैं और एक युद्धपोत सिंगापुर के साथ युद्धाभ्यास में जुटा है। यह कदम चीन की आक्रामकता के खिलाफ रणनीतिक जवाब और सहयोगी देशों को समर्थन का संदेश है।

फिलीपींस पहुंचे भारतीय नौसैनिक बेड़े में INS दिल्ली, INS किलटन और INS शक्ति शामिल हैं। INS दिल्ली एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक है, जो सतह पर मौजूद दुश्मन जहाजों को तबाह करने में सक्षम है। INS किलटन पनडुब्बी रोधी युद्धपोत है, जबकि INS शक्ति लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए आवश्यक ईंधन और सामग्री की आपूर्ति करता है। इन जहाजों की अगुवाई ईस्टर्न फ्लीट के कमांडर रियर एडमिरल सुशील मेनन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत-फिलीपींस इंडो-पैसिफिक में स्थिरता और समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसी बीच, INS सतपुड़ा सिंगापुर में सिम्बेक्स अभ्यास के 32वें संस्करण में हिस्सा ले रहा है। यह भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं के बीच दशकों पुरानी साझेदारी को और मजबूत करता है। इस द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त अभियान, संचार और रणनीति में पारस्परिक समन्वय को सुदृढ़ करना है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत और फिलीपींस आगामी सप्ताह में दक्षिण चीन सागर में अपना पहला संयुक्त समुद्री अभ्यास करेंगे। यह सब उस समय हो रहा है जब फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर 4 से 8 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच 75 वर्षों के राजनयिक संबंधों का प्रतीक भी है।

भारत का यह कदम क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के साथ-साथ चीन की बढ़ती समुद्री आक्रामकता को सामूहिक जवाब देने का प्रयास है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *