• Home
  • Delhi
  • एएमयू भौतिकी के छात्र फराज अली ने जेईएसटी-2025 में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल की

एएमयू भौतिकी के छात्र फराज अली ने जेईएसटी-2025 में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल की

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 22 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के एम.एससी. (भौतिकी, 2022-24) के छात्र फराज अली ने संयुक्त प्रवेश स्क्रीनिंग टेस्ट (जेईएसटी-2025) में भौतिकी विषय में ऑल इंडिया रैंक 9 प्राप्त कर विश्वविद्यालय के नाम को रोशन किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ, उन्हें देश के तीन प्रमुख संस्थानों टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर), मुंबईय हरीश-चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचआरआई), प्रयागराजय और इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स (आईओपी), भुवनेश्वर में शोध के अवसर प्राप्त हुए हैं।

फराज अली अब भौतिकी के अग्रणी क्षेत्रों में उच्चस्तरीय शोध प्रारंभ करेंगे, जिससे उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में एएमयू की उत्कृष्ट परंपरा और सुदृढ़ होगी।

भौतिकी विभाग के अध्यक्ष, प्रो. अनीसुल ऐन उस्मानी ने फराज अली को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता न केवल उनके परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि यह विभाग की युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और संवारने की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

Releated Posts

‘खादी 2.0’ की ओर बढ़ता अलीगढ़: परंपरा से ट्रेंड तक का तेज़ सफर

अलीगढ़, 29 मार्च 2026 ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खादी को पारंपरिक परिधानों की सीमाओं से बाहर निकालकर आधुनिक फैशन और…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस की ‘पांच गारंटी’ का बड़ा ऐलान, महिलाओं से हेल्थ इंश्योरेंस तक कई वादे

नई दिल्ली/असम: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले Mallikarjun Kharge ने राज्य के लिए कांग्रेस की…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

असम में UCC की तैयारी: चार शादियों पर बैन का ऐलान, घुसपैठ पर सख्ती का वादा-गृह मंत्री का बड़ा बयान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नलबाड़ी रैली में गृह मंत्री का बड़ा बयानअसम विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

मिडिल ईस्ट संकट में फंसा श्रीलंका, भारत बना ‘संजीवनी’—38,000 मीट्रिक टन ईंधन की बड़ी मदद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज ऊर्जा संकट से चरमराई व्यवस्थामध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध के चलते वैश्विक तेल…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top