• Home
  • उत्तराखण्ड
  • बद्रीनाथ धाम में ABVP के शीर्ष दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने किए दिव्य दर्शन
Image

बद्रीनाथ धाम में ABVP के शीर्ष दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने किए दिव्य दर्शन

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़ विशेष रिपोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025

बद्रीनाथ/उत्तराखण्ड: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा उत्तराखण्ड में चल रहे प्रातः अभ्यास वर्ग के उपरांत संगठन के कई शीर्ष दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने जगत पालक श्री हरि नारायण बद्रीनाथ धाम में दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

‘हिंदुस्तान मिरर न्यूज़’ से विशेष बातचीत में ABVP की प्रांत खेलो प्रमुख डॉ. अर्पणा सिंह ने बताया—
“यह अत्यंत सौभाग्य का क्षण था कि अभ्यास वर्ग की पूर्णता के पश्चात सभी को श्री बद्रीनाथ धाम में भगवान हरि नारायण के दिव्य दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ।”

इस पावन यात्रा में सम्मिलित प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ता इस प्रकार रहे:
• श्री आशीष चौहान जी – राष्ट्रीय संगठन मंत्री, ABVP
• श्री एस. बालकृष्ण जी – सह-संगठन मंत्री
• श्री मनोज नीखरा जी– क्षेत्रीय संगठन मंत्री
• श्री विपिन गुप्ता जी– क्षेत्रीय सह-संगठन मंत्री
• तृप्ति सैनी जी– राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक

सभी पदाधिकारियों ने देवभूमि की इस आध्यात्मिक यात्रा को अविस्मरणीय बताया। दर्शन के उपरांत उन्होंने धाम परिसर में स्थित साधकों एवं श्रद्धालुओं से भी संवाद स्थापित किया।

डॉ. अर्पणा सिंह ने अंत में यह भी जोड़ा कि ABVP अपने कार्यकर्ताओं में न केवल वैचारिक एवं शारीरिक अनुशासन का विकास करती है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के साथ गहराई से जुड़ाव भी सुनिश्चित करती है।

Releated Posts

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तराखंड के पवित्र धामों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान और…

ByByHindustan Mirror News Oct 23, 2025

उत्तराखंड स्थापना दिवस: 25 वर्ष पूरे होने पर विधानसभा का विशेष सत्र 3-4 नवंबर को

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देहरादून। उत्तराखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश सरकार…

ByByHindustan Mirror News Oct 20, 2025

सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह मे किया प्रतिभाग देहरादून, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Oct 5, 2025

मदरसा बोर्ड चेयरमैन को पड़ी फटकार, भागते बने मुफ्ती कासमी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कासमी की फजीहत का हो रहा जमकर वीडियो वायरल देहरादून। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के चेयरमैन…

ByByHindustan Mirror News Oct 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top