• Home
  • अलीगढ
  • संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली
Image

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 05 अक्टूबर 2025 : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिले में रविवार को एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महापौर श्री प्रशांत सिंघल ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और संचारी रोगों की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

रैली मलखान सिंह जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर रसलगंज, कोयले वाली गली, प्राथमिक विद्यालय, सहकारी बैंक होते हुए पुनः चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें” और “मलेरिया-डेंगू से बचाव, स्वच्छता है हमारा प्रभाव” जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान संचारी रोगों की रोकथाम से जुड़े पोस्टर, बैनर और पम्पलेट वितरित किए गए। नगर निगम की टीम द्वारा फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया ताकि मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।

रैली में मुख्य अतिथि के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगवीर सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती विनिता मिश्रा, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानन्द त्यागी, सहायक मलेरिया अधिकारी जितेन्द्र वार्ष्णेय, मलेरिया निरीक्षक, एएनएम, आशा, डीबीसी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। रैली का मुख्य उद्देश्य जन-जन को स्वच्छता एवं संचारी रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top