• Home
  • जयपुर
  • जयपुर में बवाल: हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य पर मस्जिद में पोस्टर लगाने का आरोप, लाठीचार्ज के बाद तनाव
Image

जयपुर में बवाल: हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य पर मस्जिद में पोस्टर लगाने का आरोप, लाठीचार्ज के बाद तनाव

जामा मस्जिद में पोस्टर लगाने का मामला तूल पकड़ा

जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य द्वारा जामा मस्जिद में घुसकर पोस्टर लगाने के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। शनिवार, 26 अप्रैल को जौहरी बाजार क्षेत्र में इसको लेकर भारी तनाव फैल गया।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

अस्र की नमाज के बाद सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग विधायक बालमुकुंद आचार्य की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं लाठियां

बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद जौहरी बाजार का पूरा इलाका बंद कर दिया गया और वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सोशल मीडिया पर पुलिस लाठीचार्ज के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

बालमुकुंद आचार्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि न तो वे और न ही उनके समर्थक जामा मस्जिद के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने दावा किया कि जो पोस्टर लगाए गए थे, वे मस्जिद की बाहरी दीवारों और आस-पास के इलाके में लगाए गए थे। पोस्टरों में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ संदेश थे।

मुस्लिम समुदाय का आरोप: धार्मिक नारेबाजी से माहौल बिगाड़ने की कोशिश

मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि विवाद का मुद्दा पाकिस्तान विरोधी नारे नहीं, बल्कि मस्जिद के बाहर लगाए गए धार्मिक नारों से माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। इसी वजह से विधायक बालमुकुंद आचार्य की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

क्षेत्र में तनाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए जौहरी बाजार क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Releated Posts

जयपुर सड़क हादसा: मौत बनकर दौड़ा डंपर, 13 की मौके पर मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: राजधानी जयपुर सोमवार को एक भयावह सड़क हादसे से दहल उठी। हरमाड़ा थाना क्षेत्र की…

ByByHindustan Mirror News Nov 3, 2025

अनुकंपा नौकरी पाई बहू को ससुर को देना होगा 20 हजार प्रतिमाह: हाई कोर्ट का आदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अजमेर विद्युत वितरण कंपनी (अजमेर…

ByByHindustan Mirror News Nov 1, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में 9,300 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया तीन नए आपराधिक कानूनों को बताया सदी का सबसे बड़ा सुधार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जयपुर, 14 अक्टूबर (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जयपुर में आयोजित…

ByByHindustan Mirror News Oct 14, 2025

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के घर भाजपा की हाई लेवल मीटिंग, अंता सीट पर सियासी तैयारी तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जयपुर: अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भाजपा में सियासी तैयारी तेज हो गई…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top