• Home
  • अलीगढ
  • मोबाइल टावर से बैट्री चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
Image

मोबाइल टावर से बैट्री चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:5 जुलाई 2025

अलीगढ़। थाना क्षेत्र के गांव खेड़िया और एक अन्य स्थान पर मोबाइल टावर से चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। दोनों स्थानों से कुल 48 बैट्री सैल चोरी किए गए थे, जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई तीन बैटरियां, सब्बल, कटर, एक कार और 60 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सूचना मिली थी कि बैट्री चोरी करने वाला गिरोह नौहटी जाने वाले रास्ते से गुजरने वाला है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और छह चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नीतेश सिंह निवासी अशोका गार्डन भोपाल, अनूप निवासी कोलाहर (थाना नौहझील, मथुरा), शिवशंकर निवासी जमुनापार मथुरा, सोहन निवासी हरीनगर कॉलोनी पानीपत, सनी निवासी होडल, और गुलफान निवासी छाता (मथुरा) बताए।

बरामद नगदी चोरी की बैट्रियां बेचने से प्राप्त हुई थी। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं और अलीगढ़ सहित कई जनपदों में इनके खिलाफ केस दर्ज हैं। गिरोह से जुड़ी अन्य जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं।

चोरों को पकड़ने में थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस सेल और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम लगी रही, जिसमें एक इंस्पेक्टर सहित कुल 19 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित चोरी की घटनाओं की जांच में जुटी हुई है।

Releated Posts

पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश मामले में 7 दोषियों को सजा

अलीगढ़: खैर क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश रचने और धमकी देने के मामले…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top