• Home
  • UP
  • यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अब सिर्फ ₹500 से ₹2500 में होगा किराये का करारनामा पंजीकरण
Image

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अब सिर्फ ₹500 से ₹2500 में होगा किराये का करारनामा पंजीकरण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही किरायेदारों और मकानमालिकों के बीच होने वाले विवादों को खत्म करने के लिए किराया अनुबंध (रेंट एग्रीमेंट) के पंजीकरण शुल्क में भारी कमी करने जा रही है। अब पंजीकृत किरायानामा मात्र ₹500 से ₹2500 में कराया जा सकेगा। प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

नई नीति के तहत किराये की राशि के अनुसार तीन श्रेणियां तय की गई हैं। 2 लाख रुपये तक के किराये पर ₹500, 6 लाख रुपये तक के किराये पर ₹1500, और 6 से 10 लाख रुपये तक के किराये पर ₹2500 का स्टांप शुल्क देना होगा। इससे पहले पंजीकृत करारनामा कराने का शुल्क अधिक होने के कारण अधिकतर लोग इससे बचते थे, जिससे विवाद की स्थिति बनती थी।

राज्य सरकार का मानना है कि नई दरें लागू होने से किरायेदार और मकानमालिक दोनों को सुविधा मिलेगी और पंजीकरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। पुराने प्रस्ताव को तकनीकी खामियों के चलते रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद नया, व्यावहारिक और सरल प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Releated Posts

यूपी बोर्ड इंटर के प्रैक्टिकल और मुख्य परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की प्रैक्टिकल…

ByByHindustan Mirror NewsDec 17, 2025

कौन हैं नितिन नबीन ? जिन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को भाजपा के संसदीय बोर्ड द्वारा भारतीय जनता पार्टी…

ByByHindustan Mirror NewsDec 14, 2025

खास खबर: पंकज चौधरी की चौधराहट झुकेगी या लड़ेगी !

सी.पी. सिंह:लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पूरे ग्यारह महीने की लंबी कशमकश के बाद सूबे के सत्ताधारी दल भारतीय जनता…

ByByHindustan Mirror NewsDec 14, 2025

रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड: मनरेगा से 48 लाख परिवारों को रोजगार, ग्रामीण यूपी की बदली तस्वीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश में ग्रामीण रोजगार की तस्वीर तेजी से बदल रही है। खेत-खलिहान से लेकर…

ByByHindustan Mirror NewsDec 13, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top