• Home
  • Delhi
  • दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: 32 कारों से कई शहरों में धमाके की थी साजिश
Image

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: 32 कारों से कई शहरों में धमाके की थी साजिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके की जांच में खुफिया एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि आतंकियों की योजना 32 पुरानी गाड़ियों में विस्फोटक लगाकर देश के कई शहरों में एक साथ धमाके करने की थी। अभी तक दो कारें—हुंडई i20 और फोर्ड इकोस्पोर्ट—पूरी तरह तैयार की जा चुकी थीं। इन्हीं में से एक में हुए धमाके में डॉक्टर मुजम्मिल ने खुद को उड़ा लिया।

सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के आठ आतंकी चार शहरों में दो-दो के समूह में सक्रिय थे। प्रत्येक जोड़ी को आईईडी से लैस गाड़ियाँ तैयार कर हमले करने थे। गिरफ्तार आतंकियों में डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, डॉ. उमर और डॉ. शाहीन शामिल हैं। इनमें डॉ. उमर को मुख्य सरगना बताया गया है, जिसने पूरे ऑपरेशन की प्लानिंग सिग्नल ऐप के प्राइवेट ग्रुप पर की थी।

जांच में यह भी पता चला कि इस मॉड्यूल ने लगभग 20 लाख रुपये जुटाए थे। इन्हीं पैसों से गुरुग्राम, नूह और आसपास के क्षेत्रों से 20 क्विंटल NPK फर्टिलाइज़र खरीदा गया, जिसे विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल किया जाना था। डॉ. मुजम्मिल का संबंध पहले भी ISIS की शाखा “अंसार गजवत-उल-हिंद” से रहा है और उसे इरफान उर्फ मौलवी ने इस नेटवर्क से जोड़ा था।

सुरक्षा एजेंसियां अब फंडिंग, फर्टिलाइज़र सप्लाई और पुरानी गाड़ियों की खरीद की पूरी चेन ट्रेस कर रही हैं। माना जा रहा है कि यह आतंकी ग्रुप स्वतंत्र मॉड्यूल बनाकर देशभर में बड़े हमले की तैयारी में था। फिलहाल, NIA और अन्य एजेंसियां सभी संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई हैं और पूरे उत्तर भारत में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *