• Home
  • Delhi
  • एमपी के बालाघाट में बड़ी सफलता: 77 लाख का इनामी कबीर समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Image

एमपी के बालाघाट में बड़ी सफलता: 77 लाख का इनामी कबीर समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 77 लाख रुपये के इनामी नक्सली कबीर सहित कुल 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। सभी नक्सलियों को जिला पुलिस लाइन में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। यह सफलता राज्य में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा ऑपरेशन अत्यंत गोपनीय रखा गया था और इसमें एक फॉरेस्ट गार्ड ने अहम भूमिका निभाई। उसी ने नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच संवाद स्थापित कराया, जिसके बाद नक्सली सीधे बालाघाट रेंज के आईजी के सामने सरेंडर करने पहुंचे। लंबे समय से पुलिस और हॉक फोर्स की निगरानी में रहे कबीर का समर्पण सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 3 बजे बालाघाट पहुंचकर औपचारिक रूप से इन नक्सलियों का आत्मसमर्पण करवाएंगे। सरकार का मानना है कि यह कदम राज्य में नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध अभियान को और मजबूत करेगा। इससे पहले भी बालाघाट में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। हाल ही में 22 वर्षीय महिला नक्सली सनीला उर्फ सुनीता आयाम ने हथियारों के साथ सरेंडर किया था, जो मोस्ट वांटेड सूची में शामिल थी।

लगातार हो रहे आत्मसमर्पण से साबित हो रहा है कि सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की कार्रवाई नक्सलियों पर दबाव बना रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले दिनों में और भी नक्सली मुख्यधारा में लौट सकते हैं। KB डिविजन के सक्रिय नक्सल नेताओं का सरेंडर नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका और सुरक्षा एजेंसियों के लिए ऐतिहासिक सफलता है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *