• Home
  • Delhi
  • लाल किला धमाका केस में बड़ी सफलता, फरीदाबाद में गृहमंत्री की अहम बैठक
Image

लाल किला धमाका केस में बड़ी सफलता, फरीदाबाद में गृहमंत्री की अहम बैठक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने आत्मघाती हमलावर उमर के करीबी सहयोगी आमिर राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को धमाके की साजिश का बड़ा सुराग माना जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आमिर राशिद घटनाक्रम से पहले उमर के लगातार संपर्क में था और उसके लॉजिस्टिक सपोर्ट में मदद कर रहा था। वहीं यूपी के सम्भल में जामा मस्जिद परिसर में एएसआई टीम के साथ हुई अभद्रता को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

इधर, फरीदाबाद में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तरी क्षेत्रीय जोनल काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि हाल ही में हुए लाल किला धमाके, आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, साइबर अपराध और राज्यों के बीच आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण मान रही है, क्योंकि कई राज्यों में सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियाँ बढ़ी हैं और ऐसे में इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

उधर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत अपनी सैन्य क्षमता प्रदर्शित करने की तैयारी में है। दुबई एयर शो 2025 में भारत न केवल अपने अत्याधुनिक रक्षा उपकरण और तकनीक प्रस्तुत करेगा, बल्कि कई महत्वपूर्ण देशों के साथ रक्षा साझेदारी और उत्पादन सहयोग पर वार्ता भी करेगा। इस शो में भारत अपनी उभरती रक्षा ताकत का मजबूत संदेश दुनिया को देने जा रहा है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *