• Home
  • Sambhal
  • भाजपा नेता के भाई की फैक्ट्री पर छापा: 100 से अधिक चोरी की गाड़ियों के अवशेष बरामद, फैक्ट्री सील
Image

भाजपा नेता के भाई की फैक्ट्री पर छापा: 100 से अधिक चोरी की गाड़ियों के अवशेष बरामद, फैक्ट्री सील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 21अप्रैल: 2025,

चोरी की गाड़ियों की कटिंग का खुलासा, भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई पर FIR

उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की स्क्रैप फैक्ट्री पर छापा मारा है। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से 100 से अधिक चोरी की गाड़ियों के अवशेष मिले, जिसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया और कपिल सिंघल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मेरठ के सोतीगंज जैसा नेटवर्क संभल में सक्रिय, हरियाणा पुलिस भी कर चुकी है छानबीन

पुलिस के अनुसार, यह वही अवैध गतिविधि है जो पहले मेरठ के सोतीगंज में चलती थी। चोरी की गाड़ियों को काटने का काम अब संभल में हो रहा था। कुछ दिनों पहले हरियाणा पुलिस ने भी बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए इस फैक्ट्री में जांच की थी।

फैक्ट्री में नहीं मिले दस्तावेज, संचालक नहीं दिखा सका लाइसेंस

पुलिस पूछताछ में कपिल सिंघल कोई वैध दस्तावेज, रजिस्टर या लाइसेंस पेश नहीं कर सके। न ही फैक्ट्री में CCTV कैमरे लगे थे। एसपी संभल कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार फैक्ट्री में कटे हुए वाहन चोरी के हैं और वहां अवैध गतिविधियां हो रही थीं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, थाना प्रभारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कैला देवी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। फैक्ट्री ‘आरआर एंड आर मैंटेक प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से संचालित हो रही थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में स्क्रैप और गाड़ियों के पुर्जे बरामद किए गए।

कपिल सिंघल ने खुद को बताया निर्दोष, बोले- फैक्ट्री बेटे के नाम, सभी दस्तावेज वैध

कपिल सिंघल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि फैक्ट्री उनके बेटे के नाम पर है और सभी जरूरी कागज़ात, लाइसेंस और एनओसी मौजूद हैं। उनका यह भी दावा है कि फैक्ट्री पिछले कुछ महीनों से बंद पड़ी है।

गैंगेस्टर शारिक साठा की करोड़ों की संपत्ति भी जब्त

इसी दौरान पुलिस ने दुबई में बैठे गैंगेस्टर शारिक साठा की पत्नी के नाम पर दर्ज करोड़ों की संपत्ति को भी कोर्ट के आदेश पर जब्त किया है। शारिक साठा संभल हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जाता है। पुलिस का यह अभियान अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

संभल सीओ अनुज चौधरी को मिली क्लीन चिट निरस्त, अमिताभ ठाकुर को साक्ष्य देने का मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 1 मई : 2025, उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में सर्किल ऑफिसर (सीओ) अनुज चौधरी…

ByByHindustan Mirror News May 1, 2025

संभल जामा मस्जिद बवाल: 12 में से 10 मामलों में चार्जशीट दाखिल, दो अंतिम चरण में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 30 अप्रैल: 2025, सांसद और विधायक पुत्र नामजद आरोपी संभल में जामा मस्जिद के पास…

ByByHindustan Mirror News Apr 30, 2025

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास मामले में आज सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे सुनवाई, कार्रवाई अंतिम परिणाम की ओर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 अप्रैल: 2025, दीपा सराय स्थित आवास में अवैध निर्माण मामला: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2025

दुबई में बैठकर अपराध चला रहा था शारिक साठा, संभल में 2.31 करोड़ की संपत्ति जब्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 21अप्रैल: 2025, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी की संपत्ति जब्त, अब लोक कल्याण में होगी…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top