• Home
  • अलीगढ
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा का ‘समर्पण दिवस’ कार्यक्रम संपन्न
Image

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा का ‘समर्पण दिवस’ कार्यक्रम संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

रामघाट रोड स्थित एक होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर “समर्पण दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ज़िलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह ‘लाला प्रधान’ ने की। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री पूनम बजाज

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री पूनम बजाज रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक है। उनके विचारों को आत्मसात कर ही पार्टी संगठन को और सशक्त बनाया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रज क्षेत्र के मंत्री राहुल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका जीवन संगठन, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह ‘लाला प्रधान’ ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक गौरव शर्मा ने किया, जबकि सह-संयोजक के रूप में सुरेश सिंह जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व ज़िलाध्यक्ष चाचा नथ्थी सिंह, विक्रम सिंह हिण्डोल, मीना कुमारी, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, अनेकपाल सिंह, ठा. शल्यराज सिंह, ठा. हरेन्द्र सिंह, जिला मंत्री अवध सिंह बघेल, राजेश राना, संजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, आशीष गौड, ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Releated Posts

पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश मामले में 7 दोषियों को सजा

अलीगढ़: खैर क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश रचने और धमकी देने के मामले…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top