• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में बाबा साहब अंबेडकर के अपमान के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, सपा से सार्वजनिक माफ़ी की मांग
Image

अलीगढ़ में बाबा साहब अंबेडकर के अपमान के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, सपा से सार्वजनिक माफ़ी की मांग

हिन्दुस्तान मिरर अलीगढ़: 30 अप्रैल , 2025 :समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आधी तस्वीर लगाए जाने को लेकर अलीगढ़ में सियासी बवाल तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई ने बुधवार को अंबेडकर पार्क, घंटाघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा ने इस घटनाक्रम को बाबा साहब अंबेडकर, संविधान और देशभर में मौजूद उनके करोड़ों अनुयायियों का गहरा अपमान बताया। इस मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “अखिलेश यादव होश में आओ” और “बाबा साहब का यह अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान” जैसे नारों से अंबेडकर पार्क गूंज उठा।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें समाजवादी पार्टी का पंजीकरण रद्द करने की मांग की गई है। यह ज्ञापन अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) को सौंपा गया।

भाजपा नेताओं ने साधा सपा पर निशाना

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला ने तीखे शब्दों में सपा पर हमला बोलते हुए कहा, “सपा का यह कृत्य न केवल बाबा साहब अंबेडकर का अपमान है, बल्कि पूरे संविधान और समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ एक घृणित मानसिकता को उजागर करता है। सपा ने हमेशा दलितों का उत्पीड़न और अपमान किया है, जबकि भाजपा ने बाबा साहब के विचारों को सम्मान देते हुए देश में पंच तीर्थ की स्थापना की है।”

भाजपा जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा ने भी आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव की अक्ल और मति मारी गई है। सपा की सामंती सोच और दलित विरोधी नीति ने ही उन्हें जनता के बीच अस्वीकार्य बना दिया है।”

भाजपा ने गिनाई उपलब्धियां, बताई बाबा साहब के प्रति प्रतिबद्धता

प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने यह भी दोहराया कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने बाबा साहब को भारत रत्न दिलवाया और उनसे जुड़ी पांच पवित्र स्थलों को ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है, जो हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने में विश्वास रखती है।

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

इस प्रदर्शन में भाजपा के जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला मंत्री अवध बघेल, पूर्व विधायक मुक्ता राजा,ठा हरेन्द्र सिंह , पीयूष दत्त शर्मा , विकास ठाकुर , बॉबी ठाकुर, प्रतीक चौहान , मीनेश भारद्वाज जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र गोविल, अनेक पाल सिंह, राजेश राणा, शल्यराज सिंह, हरिकिशन कोरी (जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा), राजेंद्र सिंह, अशिष गौण, ब्लॉक प्रमुख अरुण फौजी, पूजा दिवाकर, संजय चौधरी एडवोकेट , चरनसिंह सहित मंडल और मोर्चों के अध्यक्ष व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन दलितों और बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान की रक्षा के लिए एक ठोस और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जब तक सपा और अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से माफ़ी नहीं मांगते, तब तक उनका यह आंदोलन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *