• Home
  • अलीगढ
  • मनरेगा में फर्जी हाजिरी से बजट की बंदरबांट, लोकपाल ने उठाए सवाल
Image

मनरेगा में फर्जी हाजिरी से बजट की बंदरबांट, लोकपाल ने उठाए सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। जनपद अलीगढ़ के कई ब्लॉकों में चल रहे कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह खुलासा मनरेगा के लोकपाल विकास वाष्णेय ने किया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को इस गंभीर मामले की शिकायत भेजी है।

लोकपाल विकास वाष्णेय के अनुसार, ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा के बजट को फर्जी मजदूरों के नाम पर खर्च दिखाया जा रहा है। एक ही मजदूर के फोटो का उपयोग कई अलग-अलग कार्यस्थलों पर किया जा रहा है और उस आधार पर भुगतान भी हो रहा है। इतना ही नहीं, एक ही काम के फोटो को कई स्थानों पर दर्शाकर गलत तरीके से बजट का उपयोग किया जा रहा है।

इस गड़बड़ी को लेकर लोकपाल ने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को पत्र भेजकर सतर्क किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि इस प्रकार की अनियमितताएं बंद नहीं हुईं तो उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश की जाएगी।

मनरेगा की पारदर्शिता और उद्देश्य को ठेंगा दिखाते हुए इस तरह की फर्जीवाड़ा न सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग है, बल्कि गरीब मजदूरों के अधिकारों का भी हनन है। अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Releated Posts

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *