• Home
  • अलीगढ
  • मथुरा रिफाइनरी में तेल का बड़ा खेल: सेटिंग से टैंकरों में भरा जा रहा अधिक पेट्रोल-डीजल, अधिकारियों पर भी गिरी गाज
Image

मथुरा रिफाइनरी में तेल का बड़ा खेल: सेटिंग से टैंकरों में भरा जा रहा अधिक पेट्रोल-डीजल, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

आगरा। मथुरा रिफाइनरी में तेल माफियाओं ने चोरी का नया तरीका खोज निकाला है। अब पाइपलाइन से चोरी की बजाय रिफाइनरी के अंदर ही सेटिंग कर टैंकरों में निर्धारित मात्रा से अधिक पेट्रोल और डीजल भरा जा रहा है। बाद में रास्ते में ढाबों और खेतों में टैंकर रोककर अतिरिक्त तेल निकाल लिया जाता है। खास बात यह है कि टैंकरों के इलेक्ट्रॉनिक वाल्व से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाती, जिससे चोरी का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। बताया गया है कि इस खेल में आधा दर्जन से अधिक टैंकर स्वामी सक्रिय हैं।

24 सितंबर की रात रायभा अछनेरा स्थित अर्जुन एंटरप्राइजेज पेट्रोल पंप पर मथुरा रिफाइनरी से पुलराज ट्रेडर्स के माध्यम से एक टैंकर पहुंचा। कागजों में नौ हजार लीटर पेट्रोल और तीन हजार लीटर डीजल दर्ज था, लेकिन जांच में निर्धारित मात्रा से अधिक पेट्रोल-डीजल पाया गया। पेट्रोल पंप संचालक अनुराग अग्रवाल ने इसकी शिकायत इंडियन ऑयल कारपोरेशन (IOC) से की। 26 सितंबर को आईओसी टीम मौके पर पहुंची और टैंकर को अपने साथ ले गई। इस दौरान भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे डॉ. रामेश्वर चौधरी ने अनुराग पर अतिरिक्त तेल निकालने का दबाव भी डाला।

यह कोई पहला मामला नहीं है। दिसंबर 2024 में रिफाइनरी के सामने ढाबे पर तीन टैंकरों से तेल चोरी करते पकड़े गए थे। वहीं सितंबर 2024 में राया के पास चार टैंकरों से तेल निकालते हुए चालक और परिचालक को हिरासत में लिया गया था। सवा साल पहले भी इसी तरह की गड़बड़ी पर रिफाइनरी के कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन बाद में मामला दबा दिया गया।

रिफाइनरी से रोजाना करीब 200 टैंकर पेट्रोल-डीजल लेकर आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरियाणा और दिल्ली भेजे जाते हैं। तेल भरते समय ही यह सेटिंग की जाती है। अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। रिफाइनरी के डीजीएम संजय कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। आगरा मंडल अधिकारी जाहिद सईद ने बताया कि रिपोर्ट अभी तक उनके पास नहीं पहुंची है

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *