• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिला अधिवक्ता पर अश्लील टिप्पणियां, मुकदमा दर्ज
Image

अलीगढ़: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर महिला अधिवक्ता पर अश्लील टिप्पणियां, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
पूर्व शिकायत के निस्तारण के बाद फिर सक्रिय हुए शातिर, पीड़िता ने सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

इगलास। सिविल कोर्ट इगलास में प्रैक्टिस करने वाली अधिवक्ता शालिनी बघेल ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके फोटो पर अश्लील और अभद्र टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली इगलास में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मुकदमा दर्ज

तहरीर के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे ‘अंकित सिंह’ के नाम से बनाई गई कथित फर्जी फेसबुक आईडी से उनके फोटो पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गईं। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद संबंधित कमेंट और फर्जी आईडी को डिलीट कर दिया गया, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।

पीड़िता का कहना है कि इस प्रकार की घटना पहले भी हो चुकी है। उन्होंने पूर्व में मुख्यमंत्री पोर्टल और महिला आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के निस्तारण के दौरान क्षेत्र के दो व्यक्तियों द्वारा भविष्य में सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी न करने का आश्वासन दिया गया था, जिसके आधार पर उन्होंने शिकायत का निस्तारण स्वीकार कर लिया था।

अधिवक्ता का आरोप है कि शिकायत बंद होते ही दोबारा नई फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाने लगीं। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय या गंभीर घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी उन्हीं लोगों की होगी, जिन पर उन्होंने आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध आईटी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

#FakeFacebook #CyberCrime #WomenSafety #Aligarh #SocialMediaAbu

Releated Posts

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *