• Home
  • कानपुर
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर दौरे पर: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा
Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर दौरे पर: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 20 अप्रैल: 2025,

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शहर की प्रमुख परियोजनाओं और सभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

चकेरी एयरपोर्ट से दौरे की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा नेयवेली पॉवर प्लांट, घाटमपुर जाएंगे। वहां परियोजना की प्रगति का निरीक्षण करने के बाद वे 12:40 बजे अर्मापुर हैलीपैड के लिए रवाना होंगे।

पनकी पावर प्लांट और मेट्रो परियोजना का निरीक्षण

अर्मापुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पनकी पावर प्लांट जाएंगे और वहां निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और फिर 1:50 बजे नयागंज मेट्रो स्टेशन का जायजा लेंगे। वे मेट्रो में सफर कर रावतपुर स्टेशन तक जाएंगे।

मांगलिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

मेट्रो यात्रा के बाद 2:10 बजे मुख्यमंत्री विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह के विजयनगर स्थित आवास पहुंचेंगे, जहां वे एक पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां से 2:40 बजे रवाना होकर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।

पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद वे करीब 30 मिनट तक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश देंगे।

शाम 4 बजे लखनऊ के लिए होंगे रवाना

निरीक्षण और समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला प्रशासन ने की तैयारियों की अंतिम समीक्षा

मुख्यमंत्री के दौरे से एक दिन पूर्व शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी संबंधित स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Releated Posts

STF को मिली बड़ी सफलता: बिटुमिन अपमिश्रित तारकोल बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UPSTF) ने कानपुर नगर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिटुमिन आयल…

ByByHindustan Mirror News Nov 13, 2025

कानपुर के अखिलेश दुबे के करीबी सीओ ऋषिकांत शुक्ला सस्पेंड, 100 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति में विजिलेंस जांच शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर के चर्चित अखिलेश दुबे सिंडीकेट मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मैनपुरी जिले के…

ByByHindustan Mirror News Nov 4, 2025

खुद मरो या परिवार को… 16 वर्षीय छात्र ने डरावने सपनों के चलते की आत्महत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में द जैन इंटरनेशनल स्कूल के 11वीं के छात्र आरव…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2025

लाजपत राय अस्पताल की इमरजेंसी में शॉर्ट सर्किट से आग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025 कानपुर। लाला लाजपत राय चिकित्सालय (हैलीट) की इमरजेंसी यूनिट में मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top