• Home
  • बेंगलुरु
  • चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: जश्न में मची भगदड़ से 11 की मौत, RCB समेत तीन के खिलाफ FIR, पहली गिरफ्तारी
Image

चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसा: जश्न में मची भगदड़ से 11 की मौत, RCB समेत तीन के खिलाफ FIR, पहली गिरफ्तारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025

बेंगलुरु/नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का खिताब पहली बार जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा आयोजित विजय जुलूस के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में बुधवार को 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 56 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद भारी अव्यवस्था और सुरक्षा चूक के आरोपों को लेकर मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है।

FIR में RCB, इवेंट कंपनी और क्रिकेट संघ को बनाया गया आरोपी
कब्बन पार्क थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आरोपित नंबर 1, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को आरोपित नंबर 2, और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को आरोपित नंबर 3 बनाया गया है। एफआईआर में गैर इरादतन हत्या (IPC धारा 304) सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस का दावा है कि इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने संबंधित प्रशासनिक एजेंसियों से आवश्यक अनुमति नहीं ली थी। बिना अनुमति के लाखों लोगों की भीड़ को एकत्र करना और सुरक्षा उपायों में चूक इस दर्दनाक हादसे का कारण बना।

पहली गिरफ्तारी: RCB के मार्केटिंग हेड गिरफ्तार
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। इसके तहत पुलिस ने RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर कब्बन पार्क थाने में पूछताछ की जा रही है।

RCB का बयान
आरसीबी प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा है कि वह जांच में पूरी तरह से सहयोग करेगा और कानून के अनुसार कार्यवाही का पालन करेगा।

राज्य सरकार सख्त रुख में
मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है और सभी घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि “लापरवाही के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। आयोजन चाहे किसी ने भी किया हो, कानून अपना काम करेगा।”

Releated Posts

9 कुत्तों पर क्रूरता करने वाले मालिक को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पशुओं के अधिकारों पर ऐतिहासिक फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश रद्द, कुत्तों को मालिक को लौटाने से इनकार बेंगलुरु में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

लेक्चर दे रहे प्रोफेसर ने छात्रा को किया प्रपोज, लड़की ने चप्पल से पीटा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: क्लासरूम में ‘आई लव यू’ कहकर किया प्रपोजकर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के नेलमंगला स्थित…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

डिबाई के पूर्व विधायक पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बेंगलुरु से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद की…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2025

प्रधानमंत्री का बेंगलुरु दौरा: वंदे भारत एक्सप्रेस और मेट्रो परियोजनाओं का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे, जहां उन्होंने…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top