• Home
  • UP
  • बलरामपुर धर्मांतरण योजनाबद्ध तरीके से हो रहा था -सीएम योगी
Image

बलरामपुर धर्मांतरण योजनाबद्ध तरीके से हो रहा था -सीएम योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:12 जुलाई 2025

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में सामने आए बड़े अवैध धर्मांतरण रैकेट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। लखनऊ में सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वीं शहादत वर्ष पर आयोजित “श्री गुरु तेग बहादुर संदेश यात्रा” कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने इस प्रकरण को राष्ट्रविरोधी साजिश करार दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि बलरामपुर में पकड़े गए धर्मांतरण गैंग का संचालन योजनाबद्ध तरीके से हो रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धर्मांतरण के लिए विदेश से भारी फंडिंग हो रही थी और बाकायदा ‘रेट लिस्ट’ तय की गई थी कि किस धर्म से किस धर्म में परिवर्तित करने पर कितनी रकम मिलेगी।

सीएम योगी ने कहा कि यह सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि गंभीर राष्ट्रविरोधी षड्यंत्र है, जिसका उद्देश्य भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि लालच और भय के जरिए भोले-भाले लोगों को धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जा रहा था। इस पूरे षड्यंत्र के पीछे संगठित नेटवर्क की भूमिका सामने आ रही है, जिसमें करीब 100 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की राष्ट्रविरोधी ताकतों को नाकाम करना केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हुई हैं।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को भी याद करते हुए कहा कि उनकी शहादत हमें धर्म और मानवता की रक्षा के लिए लड़ने की प्रेरणा देती है। बलरामपुर केस के बहाने उन्होंने समाज को सतर्क और सजग रहने का आह्वान किया।

Releated Posts

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top