नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न के साथ उनकी रंगीन तस्वीर भी दिखाई देगी। इस नई व्यवस्था की शुरुआत आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से की जाएगी।
आयोग ने बताया कि अब तक ईवीएम पर उम्मीदवारों की केवल काली-सफेद फोटो होती थी। लेकिन मतदाताओं की सुविधा और पहचान को आसान बनाने के लिए यह बदलाव लागू किया गया है।
साथ ही मतपत्रों को अधिक स्पष्ट और पठनीय बनाने के लिए दिशा-निर्देशों में संशोधन किया गया है। अब ईवीएम पर लिखे गए अक्षरों का फॉन्ट साइज बढ़ाकर 30 किया जाएगा और उन्हें बोल्ड में लिखा जाएगा, ताकि सभी मतदाताओं को पढ़ने में आसानी हो।
👉 मुख्य बदलाव:
- ईवीएम पर उम्मीदवार की रंगीन फोटो
- चुनाव चिह्न और नाम पहले की तरह दर्ज रहेंगे
- अक्षरों का आकार बढ़ाकर बोल्ड फॉन्ट में किया जाएगा
- बदलाव की शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से होगी













