• Home
  • अलीगढ
  • निगम और डीएम कार्यालय में नौकरी का भ्रामक मैसेज, जांच शुरू
Image

निगम और डीएम कार्यालय में नौकरी का भ्रामक मैसेज, जांच शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़,
सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा नगर निगम और जिलाधिकारी कार्यालय में नौकरी निकलने का झूठा मैसेज वायरल करने का मामला सामने आया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर “जिला अध्यक्ष, अलीगढ़” नाम से बनी आईडी से यह पोस्ट डाली गई। इसमें कहा गया कि इंटर पास छात्रों के लिए क्लर्क की सरकारी नौकरी निकली है, जिसमें 45 हजार रुपये वेतन मिलेगा। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी साझा किया गया, जिससे कई लोगों को गुमराह किया गया।

नगर निगम में कर निर्धारण अधिकारी रामकिशोर कमल ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर जांच की मांग की है। आरोप है कि आरोपी ने निगम और डीएम कार्यालय की छवि खराब करने और धन कमाने के उद्देश्य से यह भ्रामक संदेश फैलाया। जब मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो आरोपी ने कहा कि अभी भर्ती पूरी हो चुकी है, आगे आने पर जानकारी दी जाएगी। बाद में उसने यह भी सफाई दी कि यह खबर उसे कहीं से मिली थी, जिसे उसने सिर्फ फॉरवर्ड कर दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के फर्जी मैसेज न केवल युवाओं को भ्रमित करते हैं बल्कि सरकारी संस्थानों की छवि धूमिल करने का भी प्रयास है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान और उसके मकसद की गहराई से जांच कर रही है।

Releated Posts

यूपी चुनाव से पहले AI वार, अखिलेश ने चलाया योगी का वीडियो; बीजेपी ने कहा- झूठ का नैरेटिव नहीं चलेगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर सपा-बीजेपी आमने-सामने, अखिलेश बोले- ‘बच्चों…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 81 लाख को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, आधार या वोटर कार्ड से उम्र का…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *