• Home
  • अलीगढ
  • क्रिकेटर रिंकू सिंह को बीएसए पद की सौगात, शिक्षा विभाग में नई पारी की शुरुआत
Image

क्रिकेटर रिंकू सिंह को बीएसए पद की सौगात, शिक्षा विभाग में नई पारी की शुरुआत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025

लखनऊ। देश के उभरते क्रिकेट सितारे और आईपीएल हीरो रिंकू सिंह अब शिक्षा क्षेत्र में भी अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से नियुक्ति संबंधी पत्र जारी कर दिया गया है।

यह नियुक्ति सरकार की उस विशेष नीति के अंतर्गत हो रही है जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानजनक शासकीय सेवाओं में स्थान दिया जाता है।

संघर्ष से सफलता तक का सफर
रिंकू सिंह का जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी में सिलेंडर वितरक के रूप में कार्य करते थे। रिंकू ने भी प्रारंभिक दौर में पिता के काम में मदद की, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून उन्हें मैदान तक खींच लाया।

उनकी शुरुआती पहचान डीपीएस स्कूल के मैदान से मिली, जहां उन्होंने इंटरनेशनल स्कूली क्रिकेट में खिताब जीतकर सबको चौंका दिया। इसके बाद आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेलते हुए 2023 में उन्होंने धुआंधार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पाई।

13 करोड़ की बोली और अंतरराष्ट्रीय पहचान
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में टीम में शामिल किया। उन्होंने भारत की ओर से टी-20 और वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भाग लिया।

व्यक्तिगत जीवन भी चर्चा में
हाल ही में रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई हुई थी। दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में प्रस्तावित थी, जो फिलहाल स्थगित कर दी गई है। वर्तमान में रिंकू घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स में व्यस्त हैं।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *