• Home
  • Delhi
  • iPhone 17 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग पर उमड़ी भीड़, मुंबई में हाथापाई
Image

iPhone 17 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग पर उमड़ी भीड़, मुंबई में हाथापाई

भारत में Apple ने iPhone 17 सीरीज और iPhone Air की बिक्री शुरू कर दी है। लॉन्चिंग के पहले ही दिन लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 19 सितंबर को दिल्ली और मुंबई स्थित Apple स्टोरों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगीं। कई ग्राहक तो नई डिवाइस हाथों-हाथ लेने के लिए रात से ही लाइन में खड़े हो गए थे।

दिल्ली के साकेत मॉल स्थित Apple स्टोर पर नए iPhone को खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। इसी तरह, मुंबई के Apple BKC स्टोर पर भी लंबी कतारें देखने को मिलीं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि खरीदारी को लेकर लोगों के बीच हल्की-फुल्की धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत तक आ गई। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाल ली। राहत की बात रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई। थोड़ी ही देर में माहौल शांत हो गया।

नई सीरीज को लेकर ग्राहकों का उत्साह स्पष्ट झलक रहा है। अहमदाबाद से आए मनोज नाम के युवक ने एएनआई को बताया कि वे हर साल नए iPhone के लिए यहां आते हैं और इस बार भी सुबह 5 बजे से लाइन में लगे हुए हैं

iPhone 17 की लॉन्चिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत में Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन की डिमांड और क्रेज लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली और मुंबई की ताजा तस्वीरें इस जुनून का बड़ा सबूत हैं।

Releated Posts

सीमाओं से परे बदलती जंग, मजबूत सेना और जागरूक नागरिक जरूरी: राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधनरक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

जुहू बीच पर “दुःख बाँटने” का अनोखा धंधा, समाज की बदलती संवेदनाओं का आईना

मुंबई।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मायानगरी की चमक-दमक के बीच जुहू बीच से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

डिजिटलीकरण से ईपीएफओ में बड़ा बदलाव: अब 3 दिन में मिलेगा क्लेम निपटान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपनी सेवाओं को डिजिटल बनाते हुए कर्मचारियों के लिए…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

अमेरिका ने साथ नहीं देने वाले देशों से बेस हटाने की दी चेतावनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लिंडसे ग्राहम की सख्त सलाहअमेरिका के सीनेटर Lindsey Graham ने साफ संकेत दिया है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top