• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग में तबादला सत्र लटका, सिफारिशों पर गतिरोध बरकरार
Image

लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग में तबादला सत्र लटका, सिफारिशों पर गतिरोध बरकरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 17 जून 2025

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण सत्र के दौरान उच्च स्तर पर बने गतिरोध के कारण एक भी तबादला नहीं हो सका। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तबादलों से संबंधित सभी फाइलें मुख्यमंत्री के पास भेज दी हैं। अब तबादले तभी संभव होंगे, जब मुख्यमंत्री अपनी सहमति देंगे। सूत्रों के अनुसार, तबादले न होने का प्रमुख कारण माननीयों की सिफारिशों की अनदेखी और विभागीय स्तर पर सहमति का अभाव है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की सूची पर असहमति
सूत्र बताते हैं कि मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की तबादला सूची पर विभागीय मंत्री और शासन के बीच सहमति नहीं बन पाई। कई माननीयों ने सिफारिशी पत्र भेजे थे, लेकिन शासन ने इनका संज्ञान नहीं लिया। निदेशालय स्तर पर तैयार सूची से भी उप मुख्यमंत्री संतुष्ट नहीं थे। नतीजतन, बाबू से लेकर सीएमओ तक के सैकड़ों तबादले अटक गए।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, स्वास्थ्य महानिदेशक, निदेशक (प्रशासन), निदेशक पैरामेडिकल और निदेशक नर्सिंग ने कार्मिकों के अनुरोध और प्रशासनिक आधार पर तबादला सूचियां तैयार कर उप मुख्यमंत्री को भेजी थीं। लेकिन उप मुख्यमंत्री ने सभी फाइलें मुख्यमंत्री को भेज दीं। 15 जून को स्थानांतरण सत्र समाप्त होने के कारण अब मुख्यमंत्री की स्वीकृति अनिवार्य होगी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग में तबादले हुए
दूसरी ओर, चिकित्सा शिक्षा विभाग में उप मुख्यमंत्री ने फाइलों पर सहमति दी, जिसके बाद रविवार को नर्सिंग अधिकारियों और लैब टेक्नीशियनों के तबादले हो गए। इस विभाग के प्रमुख सचिव भी पार्थसारथी सेन शर्मा हैं।

होम्योपैथी निदेशालय के तबादले निरस्त
आयुष विभाग के होम्योपैथी निदेशालय में समूह ख, ग और घ के सभी तबादले निरस्त कर दिए गए। बताया जाता है कि निदेशक प्रो. अरविंद कुमार वर्मा द्वारा किए गए इन तबादलों में स्थानांतरण नीति का पालन नहीं हुआ। तबादलों में लेन-देन की शिकायतें भी आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. दयाशंकर मिश्र दयालु तक पहुंची थीं। मंत्री के आदेश पर सभी तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए।

Releated Posts

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top