• Home
  • Delhi
  • दिल्ली मेट्रो का सफर महंगा, DMRC ने लागू किए नए किराए
Image

दिल्ली मेट्रो का सफर महंगा, DMRC ने लागू किए नए किराए

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली की जनता के लिए मेट्रो सफर अब पहले से महंगा हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से मेट्रो किराए में संशोधन किया गया है। किराए में यह बढ़ोतरी दूरी के आधार पर लागू की गई है और यात्रियों को अब 1 रुपये से लेकर 4 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह बढ़ोतरी 5 रुपये तक की गई है।

कितने किलोमीटर पर कितना बढ़ा किराया?

DMRC के नए नियमों के अनुसार,

  • 0 से 2 किलोमीटर तक की दूरी के लिए पहले 10 रुपये देने होते थे, अब यात्री को 11 रुपये देने होंगे।
  • 2 से 5 किलोमीटर तक की यात्रा का किराया 20 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये कर दिया गया है। हालांकि रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर यात्रियों को केवल 11 रुपये ही देने होंगे।
  • 12 से 15 किलोमीटर तक का किराया अब 30 रुपये से बढ़कर 32 रुपये हो गया है। रविवार और अवकाश पर इसके लिए 21 रुपये ही देने होंगे।
  • 12 से 21 किलोमीटर तक पहले 40 रुपये लगते थे, अब यात्रियों को 43 रुपये देने होंगे। वहीं, रविवार और अवकाश पर 32 रुपये ही लगेंगे।
  • 21 से 32 किलोमीटर तक का किराया 50 रुपये से बढ़कर 54 रुपये कर दिया गया है। रविवार और हॉलिडे पर यह 43 रुपये होगा।
  • 32 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए यात्रियों को अब 60 रुपये की बजाय 64 रुपये देने होंगे। रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर यह किराया 54 रुपये रहेगा।

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ज्यादा असर

DMRC ने बताया कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया बढ़ोतरी थोड़ी ज्यादा की गई है। यहां यात्रियों को अब 5 रुपये तक अतिरिक्त देना होगा।

जनता पर सीधा असर

दिल्ली में रोजाना लाखों यात्री मेट्रो से सफर करते हैं। मेट्रो अब तक सस्ती और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था के रूप में पहचानी जाती रही है। किराए में हुई इस बढ़ोतरी से जहां यात्रियों को थोड़ा अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा, वहीं DMRC का कहना है कि यह संशोधन न्यूनतम है और संचालन व रखरखाव की लागत को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *