• Home
  • नई दिल्ली
  • दिल्ली झुग्गी तोड़फोड़ विवाद: आम आदमी पार्टी का जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन
Image

दिल्ली झुग्गी तोड़फोड़ विवाद: आम आदमी पार्टी का जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में झुग्गियों को तोड़े जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज जंतर मंतर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में AAP के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, आतिशी समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इस दौरान केजरीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार और दिल्ली की एलजी प्रशासित सरकार पर जमकर निशाना साधा।

केजरीवाल ने कहा, “मोदी जी ने ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा किया था, लेकिन असल में उनका मतलब ‘जहां झुग्गी, वहां मैदान’ था। उन्होंने लोगों की झुग्गियां तोड़कर मैदान बना दिए। मोदी जी की गारंटी झूठी है।”
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि “अब कभी भी मोदी जी की गारंटियों पर भरोसा मत करना।”

“झुग्गियों को बचाने का नया आंदोलन”

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का आंदोलन यहीं से शुरू हुआ था और आज फिर गरीबों के हक के लिए लड़ाई शुरू हो रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की झुग्गियों में करीब 40 लाख लोग रहते हैं और अगर भाजपा सरकार ने झुग्गियों को तोड़ना नहीं रोका तो रेखा गुप्ता की सरकार पांच साल नहीं टिक पाएगी।

भाजपा पर निशाना, कांग्रेस पर सवाल

AAP प्रमुख ने भाजपा सरकार को विफल बताते हुए कहा कि बीते पांच महीनों में दिल्ली की हालत बिगड़ गई है — बिजली कटौती हो रही है, पानी की किल्लत है, मोहल्ला क्लिनिक बंद किए जा रहे हैं और निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि जब झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं, तब कांग्रेस खामोश क्यों है?

सौरभ भारद्वाज ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा नहीं मानी तो दिल्ली के 40 लाख झुग्गीवासी सड़कों पर उतरेंगे और ऐसी स्थिति में सरकार बहुमत में होते हुए भी गिर जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा की मदद कर रही है और राहुल गांधी अब तक गरीबों के समर्थन में सामने नहीं आए।

भाजपा का पलटवार: “AAP फैला रही झूठ”

वहीं दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि AAP अपनी हार से बौखलाई हुई है और झूठ फैला रही है। उन्होंने कहा, “दिल्ली में कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जा रही है। जहां झुग्गी, वहीं मकान – यही हमारी सरकार का संकल्प है।”
उन्होंने कहा कि जब तक पक्का मकान नहीं दिया जाएगा, तब तक किसी को हटाया नहीं जाएगा। AAP केवल अफवाह फैलाकर जनता को भड़काने की कोशिश कर रही है।

Releated Posts

उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद जेएनयू में नारेबाजी, बीजेपी नेताओं का तीखा पलटवार

कपिल मिश्रा बोले—“सांपों के फन कुचले जा रहे हैं”, विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप…

ByByHindustan Mirror News Jan 6, 2026

संविधान दिवस : बच्चों में संवैधानिक मूल्यों का अनुप्राणन और सभ्य-समतावादी समाज का निर्माण

भारत का संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक आत्मा, आकांक्षा और आदर्शों का जीवित…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

सऊदी अरब में दर्दनाक बस हादसा: 42 भारतीयों की जलकर मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। सऊदी अरब में सोमवार को हुए एक भयावह सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Nov 17, 2025

📰 हमास की बर्बरता : गाज़ा में अपने ही नागरिकों की पब्लिक एक्सीक्यूशन!

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़, अंतरराष्ट्रीय डेस्क |गाज़ा पट्टी में सीजफायर के बाद शांति की उम्मीद थी, लेकिन हालात इसके…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top