• Home
  • अलीगढ
  • ईवीएम वेयरहाउस का डीईओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Image

ईवीएम वेयरहाउस का डीईओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 21 जुलाई 2025 आगामी चुनावों की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम संजीव रंजन ने वेयरहाउस की भौतिक सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, सीलिंग व्यवस्था और भवन की संरचना का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम मशीनों — बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट — की स्थिति और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने जानकारी दी कि सभी ईवीएम मशीनें तय मानकों के अनुसार सुरक्षित रूप से संग्रहित हैं।

निरीक्षण की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। वेयरहाउस की सील सभी दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोली गई और निरीक्षण उपरांत उसे पुनः विधिवत रूप से बंद कर सील कर दिया गया।

इस निरीक्षण में भारतीय जनता पार्टी से उदयवीर सिंह लोधी और सुभाष गुप्ता, बहुजन समाज पार्टी से अशोक सिंह, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद शाकिर तथा कांग्रेस पार्टी से नदीम गफूर उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने निरीक्षण प्रक्रिया को संतोषजनक बताया और निर्वाचन आयोग की पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की।

जिला प्रशासन द्वारा यह कदम चुनावी प्रक्रिया में विश्वास और निष्पक्षता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *