• Home
  • UP
  • अलीगढ़: सड़क हादसों में वृद्धि पर सख्त हुए डीएम, ब्लैक स्पॉट के बाहर भी सुरक्षा के निर्देश
Image

अलीगढ़: सड़क हादसों में वृद्धि पर सख्त हुए डीएम, ब्लैक स्पॉट के बाहर भी सुरक्षा के निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 21 जुलाई 2025

अलीगढ़, – कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जून 2024 की तुलना में जून 2025 में सड़क दुर्घटनाओं (72 से बढ़कर 103) व मृतकों की संख्या (38 से बढ़कर 63) में वृद्धि पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई।

डीएम ने निर्देश दिए कि हाईवे व अन्य दुर्घटना संभावित स्थान, जो ब्लैक स्पॉट की श्रेणी में नहीं आते, वहां भी सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय प्राथमिकता से किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निरीक्षण कर संभावित दुर्घटना स्थलों पर पहले से सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए ताकि हादसों में कमी लाई जा सके।

पेट्रोल पंप के आसपास अवैध कट को बंद कराने, प्रवेश व निकास प्वाइंट सुधारने और सूत मिल चौराहे की जाम समस्या को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन बस अड्डे के भीतर से कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में बताया गया कि जिले के 9 ब्लैक स्पॉट में से 6 पर सुधारात्मक कार्य हो चुका है, 1 पर कार्य जारी है तथा 2 को आगामी योजना में शामिल किया गया है। एडीए ने जानकारी दी कि शहर के 103 मैरिज होम्स व रेस्टोरेंट्स में पार्किंग की कमी को लेकर नोटिस दिए गए हैं, जिनमें से 13 में व्यवस्था सुनिश्चित हो चुकी है।

डीएम ने विद्यालयों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम सिटी अमित भट्ट और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *