• Home
  • अलीगढ
  • डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोषकिसानों से की बातचीत, अधिकारियों को सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश
Image

डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोषकिसानों से की बातचीत, अधिकारियों को सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10अप्रैल: 2025, अलीगढ़,
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने गुरुवार को धनीपुर मंडी में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी उपस्थित पाए गए और केंद्रों पर खरीद संबंधी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों—सुभाष बाबू, कुसुम देवी (चांदगढ़ी) और लक्ष्मीराज सिंह (शाहपुर, जिरौली) से संवाद किया। किसानों ने बताया कि वे हर वर्ष सरकारी क्रय केंद्र पर ही गेहूं विक्रय करते हैं और उन्हें अब तक किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है।

जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने मंडी समिति के सचिव को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इनमें पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, छाया, शौचालय एवं प्रसाधन जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।

इस मौके पर खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ, मंडी सचिव रामकुमार यादव और गेहूं विक्रय के लिए आए कई किसान उपस्थित रहे।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *