• Home
  • अलीगढ
  • राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर 2 मई को डीएम करेंगे अहम बैठक
Image

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर 2 मई को डीएम करेंगे अहम बैठक

अलीगढ़, 01 मई 2025:
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में 2 मई को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में सायं 5 बजे शुरू होगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं लोक अदालत के नोडल अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि 10 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है, जिसमें विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा। इस दिशा में तैयारियों की समीक्षा एवं समन्वय सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लोक अदालत के माध्यम से जनता को त्वरित, सुलभ एवं निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन प्रयासरत है। जिलाधिकारी की यह बैठक इसी कड़ी में एक कदम है, जिससे आयोजन को सफल बनाया जा सके।

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top