• Home
  • गुजरात
  • हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान शख्स टॉयलेट सीट पर बैठा, वीडियो वायरल
Image

हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान शख्स टॉयलेट सीट पर बैठा, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 27 जून 2025

गुजरात: हाई कोर्ट की एक वर्चुअल सुनवाई के दौरान बेहद अजीब व शर्मनाक घटना सामने आई है। एक व्यक्ति टॉयलेट सीट पर बैठकर कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होता दिखा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर अब बहस छिड़ गई है कि वर्चुअल कोर्ट की सुविधा का किस तरह कुछ लोग अनुचित लाभ उठा रहे हैं।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला 20 जून 2025 का है, जब जस्टिस निरजर एस देसाई की बेंच एक क्रिमिनल केस की वर्चुअल सुनवाई कर रही थी। वीडियो की शुरुआत में एक शख्स ‘सरमद बैटरी’ नाम से लॉग इन करता है। वह ब्लूटूथ इयरफोन लगाए हुए नज़र आता है, और जैसे ही वह अपना फोन थोड़ा दूर करता है, कैमरे में साफ़ दिखाई देता है कि वह टॉयलेट सीट पर बैठा है।

वीडियो में आगे दिखता है कि वह व्यक्ति टॉयलेट में रिलीव होता है और फिर वॉशरूम से बाहर निकल जाता है। कुछ देर तक वह स्क्रीन से गायब रहता है और फिर किसी कमरे में आता दिखाई देता है।

गुजरात हाई कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, यह व्यक्ति उस केस में प्रतिवादी था जिसमें एफआईआर रद्द करने की याचिका पर सुनवाई हो रही थी। मामला आपसी समझौते से हल होने के बाद कोर्ट ने एफआईआर रद्द कर दी।

Releated Posts

पत्नी को एक थप्पड़ मारना ‘क्रूरता’ नहीं: गुजरात हाईकोर्ट का चर्चित फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1996 के मामले में निचली अदालत की सजा रद्द गुजरात हाईकोर्ट के एक हालिया फैसले…

ByByHindustan Mirror News Feb 21, 2026

मंच से फिसले गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, बिना रुके पूरा किया कार्यक्रम; लोगों ने सराहा संयम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुरुवार को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह’ के दौरान एक छोटी…

ByByHindustan Mirror News Nov 1, 2025

गुजरात में राहुल गांधी के स्वागत में पाकिस्तानी गाने बजाने का आरोप, बीजेपी भड़की

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जूनागढ़ (गुजरात) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्वागत को लेकर शुक्रवार को बड़ा विवाद…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2025

पीएम मोदी ने गुजरात में मारुति सुज़ुकी के EV प्लांट का किया उद्घाटन, e-Vitara को दिखाई झंडी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुजरात के हंसलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मारुति सुज़ुकी के नए इलेक्ट्रिक…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top