• Home
  • कानपुर
  • कानपुर: होटल की 11वीं मंजिल से गिरकर बिजली मिस्त्री की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी
Image

कानपुर: होटल की 11वीं मंजिल से गिरकर बिजली मिस्त्री की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025

कानपुर (बिठूर)। मंधना गंगा बैराज मार्ग स्थित होटल इटरनिटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में बिजली मिस्त्री की जान चली गई। उन्नाव निवासी 30 वर्षीय करन राजपूत होटल की 11वीं मंजिल पर बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से वे करीब 80 फीट नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल करन को साथी कर्मचारी और होटल प्रबंधन पास के सिंहपुर स्थित पारस अस्पताल ले गए, जहां दो घंटे बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

करन राजपूत हाल ही में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पिता पप्पू राजपूत, बड़े भाई सूरज और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि होटल के सुरक्षाकर्मियों ने परिजनों को अंदर जाने से रोक दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा:
डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार करन के सिर की चार हड्डियां, सीने की पसलियां, दाहिने हाथ और पैर की हड्डियां चकनाचूर हो गई थीं। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उनकी मौत हुई।

थाना बिठूर के प्रभारी प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

सवालों के घेरे में होटल प्रबंधन
बिना सेफ्टी बेल्ट के कराए जा रहे कार्य पर होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी और लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस हादसे ने निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

Releated Posts

STF को मिली बड़ी सफलता: बिटुमिन अपमिश्रित तारकोल बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UPSTF) ने कानपुर नगर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिटुमिन आयल…

ByByHindustan Mirror News Nov 13, 2025

कानपुर के अखिलेश दुबे के करीबी सीओ ऋषिकांत शुक्ला सस्पेंड, 100 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति में विजिलेंस जांच शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर के चर्चित अखिलेश दुबे सिंडीकेट मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मैनपुरी जिले के…

ByByHindustan Mirror News Nov 4, 2025

खुद मरो या परिवार को… 16 वर्षीय छात्र ने डरावने सपनों के चलते की आत्महत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में द जैन इंटरनेशनल स्कूल के 11वीं के छात्र आरव…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2025

लाजपत राय अस्पताल की इमरजेंसी में शॉर्ट सर्किट से आग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025 कानपुर। लाला लाजपत राय चिकित्सालय (हैलीट) की इमरजेंसी यूनिट में मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top